बालोद: शराब के लिए हुए झगड़े में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में एक बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय सुशीला बाई गावड़े और उनके बेटे लिकेश कुमार के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान लिकेश ने लकड़ी के पीढ़े से मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
10 घंटे पहले
बालोद: शराब के लिए हुए झगड़े में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट | ShortKT