बालोद: फ्रेंडशिप-डे पर सड़क हादसे में 2 दोस्तों की जान गई, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में फ्रेंडशिप-डे के मौके पर बाहर निकले पांच दोस्तों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार इन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक के नीचे फंसी रही और घिसटती चली गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
बालोद: फ्रेंडशिप-डे पर सड़क हादसे में 2 दोस्तों की जान गई, 3 घायल | ShortKT