बारामती एयरस्ट्रिप के नजदीक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, अजित पवार के हादसे के बाद एक और घटना
महाराष्ट्र के पुणे में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, सेसना 172 विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया, हालांकि विमान में मौजूद दोनों व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए पिछले विमान हादसे में अजित पवार की मौत के कुछ ही महीने बाद यह नई घटना सामने आई है।