बाराबंकी: शादी के ढाई महीने बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पति ने उठाए सवाल
यूपी के बाराबंकी में शादी के महज ढाई महीने के भीतर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पति का कहना है कि 20 जून को शादी होने के 10 दिन बाद ही वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया था। ससुराल वालों ने महिला पर शादी से पहले किसी और से संबंध होने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर जब थाने में समझौता बातचीत चल रही थी, तभी महिला ने बच्चे को जन्म दिया।