बाबा रामदेव के विरोध प्रदर्शन पर बृजभूषण शरण सिंह का तंज, कहा- 'मर्द की तरह आंदोलन करें'
पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने बाबा रामदेव द्वारा दी गई आंदोलन की चेतावनी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "स्वदेशी का नाम लेते-लेते अब वे विदेशी चड्ढी भी बनाने लगे हैं... उनकी बातों को कोई भी संजीदगी से नहीं लेता।" उन्होंने आगे कहा कि अगर वे इस बार प्रदर्शन करते हैं, तो उनसे बस इतना कह दीजिएगा कि वे सिंदूर, बिंदी और सलवार पहनकर न आएं, बल्कि एक पुरुष की तरह आंदोलन करें।