बादशाह के नाम पर हनी सिंह का तंज: 'मेरी नालायक औलाद' कहकर किया रिएक्ट
इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो के दौरान समय रैना ने बादशाह से उनके नाम के पीछे का राज जानना चाहा। इस पर बादशाह ने दावा किया कि यह नाम उन्होंने खुद चुना था। हालांकि, इसके बाद बादशाह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया, जिसमें वह यह कहते हुए दिख रहे हैं कि उनका नाम हनी सिंह ने रखा था। इस वायरल क्लिप को देखने के बाद हनी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मेरी नालायक औलाद।'