बाढ़ में घर तबाह होने के बाद भी अपने मालिक का इंतज़ार कर रहा है वफादार कुत्ता
नेपाल के त्रिशूली बाज़ार में आई भीषण बाढ़ के बाद एक कुत्ता उसी जगह पर डटा हुआ है, जहाँ पहले उसका घर था। बचाव कार्य में जुटे लोग जब वहां से मलबा, लकड़ी और कीचड़ हटाते हैं, तो भी वह वहां से नहीं हिलता। वह बार-बार उसी स्थान पर आकर बैठ जाता है, जो कभी उसके घर का मुख्य द्वार हुआ करता था। इस आपदा में कुत्ते के मालिक भी लापता बताए जा रहे हैं।