बाजार बंद होने से ठीक पहले रुपये में क्यों आई बड़ी गिरावट? जानिए 5 मुख्य वजहें
मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दखलंदाजी के चलते रुपया काफी देर तक संभला रहा, लेकिन कारोबार खत्म होने से आधे घंटे पहले ही यह गिरकर 94.69 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल के दाम का 100 डॉलर के करीब पहुंचना, आयातकों की तरफ से डॉलर की बढ़ती मांग, शेयर बाजार में आई सुस्ती, विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को मुख्य वजह माना जा रहा है।