बांदा: बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र स्थित बरेंडा गांव में बिजली चोरी की जांच और बकाया जुर्माना वसूलने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने तीन जेई और दो अन्य कर्मचारियों को एक घर में कैद कर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने गैस सिलेंडर खोलकर टीम को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।