बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या के बाद 7 घंटे घर में रुके कातिल, नहाने और खाने के बाद हुए फरार
बांग्लादेश में सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने पहले परिवार के सभी सदस्यों की गला घोंटकर जान ली। इसके बाद वे करीब 7 घंटे तक उसी घर में ठहरे रहे। इस दौरान उन्होंने घर में स्नान किया और फ्रिज से खजूर व खीरा निकालकर खाया। वहां से निकलने से पहले उन्होंने ड्रग्स का सेवन भी किया। इस मामले में पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है।