बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट, उद्योगों और आम जनजीवन पर बुरा असर
बांग्लादेश इस समय गैस की गंभीर किल्लत और मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते ऊर्जा के बड़े संकट का सामना कर रहा है। गैस की सप्लाई बाधित होने की वजह से फर्टिलाइजर और टेक्सटाइल सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आर्थिक कामकाज की रफ्तार कम होने से अब नौकरियों और नए निवेश को लेकर भी डर का माहौल बन गया है।