बांग्लादेश: एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत, घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले शव

बांग्लादेश के रंगपुर में शनिवार की रात एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती का शव छत पर पाया गया, जबकि उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी आगामी के शव सीढ़ियों पर मिले। वहीं, परिवार के 12 वर्षीय बेटे प्रियम का शव बेड के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

by shortkt.com
17 घंटे पहले
बांग्लादेश: एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत, घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले शव | ShortKT