बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले केजरीवाल, बीजेपी का घमंड चकनाचूर
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी का अहंकार अब टूट रहा है और जनता ने सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा, प्रशांत किशोर ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। बीजेपी के पैर पूरी तरह उखड़ चुके हैं और उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट भी गंवा दी है।