बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव और पवन सिंह का हुआ आमना-सामना

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और आरजेडी की रैलियां एक ही समय पर निकलीं, जिससे तेजस्वी यादव और पवन सिंह का आमना-सामना हो गया। अपनी-अपनी गाड़ियों पर सवार दोनों नेताओं ने हाथ हिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और इशारों में ही बातचीत की। आपको बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 3 अगस्त को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव और पवन सिंह का हुआ आमना-सामना | ShortKT