बहू से नफरत में सास ने कामवाली को दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मुंबई में एक 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 65 साल की सास ने अपनी बहू को मारने के लिए घर में काम करने वाली सहायिका और उसके परिवार को ₹3 लाख की सुपारी दी थी। इस घटना को पहले एक हादसा दर्शाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सास, सहायिका, उसके पति, बेटी और बेटे सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बहू से नफरत में सास ने कामवाली को दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया मामले का खुलासा | ShortKT