बहू अपनी कमाई के घर से सास को बाहर नहीं निकाल सकती: हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि सास अपनी बहू के साथ साझा घर में रह रही है, तो बहू उसे केवल इस आधार पर घर से नहीं निकाल सकती कि संपत्ति उसने अपनी कमाई से खरीदी या बनवाई है। जब घर से बेदखल की गई सास ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, तो बहू ने तर्क दिया कि सास उसके नाम पर दर्ज संपत्ति में रहने का दावा नहीं कर सकती।