बहराइच: घाघरा नदी में हाथ धो रहे बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मौत
उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना इलाके के पास एक दुखद घटना सामने आई है। धान की रोपाई के दौरान 12 साल का एक बच्चा घाघरा नदी के किनारे हाथ धो रहा था, तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उसे पानी के अंदर खींच लिया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद रात में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।