बहन के कर्ज से मिला था पहला बल्ला, भारत के सामने 420 रन ठोक चर्चा में आए सोनल
भारत के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुकाबला ड्रॉ कराने वाले 25 वर्षीय श्रीलंकाई खिलाड़ी सोनल दिनुषा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके बचपन के कोच आशान प्रियंजन ने बताया कि सोनल की बड़ी बहन ने लोगों से उधार लेकर उन्हें क्रिकेट का पहला बैट दिलाया था। इस पूरी सीरीज में दिनुषा ने कुल 420 रन अपने नाम किए हैं।