बसपा से अंटू मिश्रा बाहर, मायावती ने की निष्कासन की कार्रवाई

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पूर्व मंत्री और पार्टी नेता अनंत कुमार मिश्रा, जिन्हें अंटू मिश्रा के नाम से जाना जाता है, को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है। आपको बता दें कि अंटू मिश्रा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के भांजे हैं। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मायावती का यह बड़ा कदम सामने आया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बसपा से अंटू मिश्रा बाहर, मायावती ने की निष्कासन की कार्रवाई | ShortKT