बलोद: पुरानी दुश्मनी में युवक की हत्या, पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में एक पुरानी रंजिश के कारण पिता-पुत्र ने 30 साल के हितेश सिन्हा पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी हितेश ने रायपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर 20 से ज्यादा फ्रैक्चर पाए गए हैं। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

by shortkt.com
8 घंटे पहले
बलोद: पुरानी दुश्मनी में युवक की हत्या, पिता-पुत्र सलाखों के पीछे | ShortKT