बलोचिस्तान में पाकिस्तान का समय सीमित, चीन भारत के विरुद्ध कर रहा इस्तेमाल: बलोच नेता
बलोच नेता मीर यार बलोच का कहना है कि बलोचिस्तान में पाकिस्तान की मौजूदगी महज कुछ ही वर्षों की है। उन्होंने बलोचिस्तान में पाकिस्तान और चीन की उपस्थिति को अवैध करार देते हुए उन्हें यह क्षेत्र खाली करने के लिए कहा है। मीर यार बलोच के मुताबिक, चीन पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एक रणनीतिक मोहरे की तरह इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहा है।