बलूचिस्तान में BLA का सुरक्षा बलों पर घातक हमला, 25 सैनिकों की मौत
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए दो बड़े हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार की है। संगठन का कहना है कि सुराब के हाजिका और जियारत क्रॉस पर हुए इन हमलों में कुल 25 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ BLA की ओर से जारी हमलों के सिलसिले में यह हिंसा की एक और बड़ी घटना है।