बलूचिस्तान में मौतों पर पाकिस्तान का भारत पर आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में हुई मौतों के लिए भारतीय प्रॉक्सी ग्रुप 'फितना अल-हिंदुस्तान' को जिम्मेदार ठहराया है। इस दावे पर पलटवार करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान सरकार की एक बेतुकी कोशिश है। मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ऐसा अपने देश के अंदर चल रहे संकटों और दुनिया भर के आतंकी संगठनों को पनाह देने वाली अपनी छवि से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कर रहा है।