बरेली: बीजेपी मेयर के रक्षाबंधन समारोह में मची अफरा-तफरी, कई महिलाएं बेहोश
उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को बीजेपी मेयर उमेश गौतम द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान मची आपाधापी में कई महिलाएं बेहोश हो गईं। इस आयोजन में 20,000 से ज्यादा महिलाएं शामिल होने आई थीं। बरेली पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और कार्यक्रम को पूरा करवाया। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।