बरेली: डीजे के शोर से बिगड़ी तबीयत, 60 वर्षीय महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में डीजे की तेज आवाज के चलते 60 वर्षीय एक महिला की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, महिला मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बज रहे तेज साउंड सिस्टम की वजह से उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और वह अचानक गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बरेली: डीजे के शोर से बिगड़ी तबीयत, 60 वर्षीय महिला की मौत | ShortKT