बरेली: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, ऑडियो से हत्या का शक
बरेली के आंवला इलाके में 18 साल के दिनेश की लाश आम के पेड़ से लटकी हुई पाई गई। मौत से ठीक पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें युवक ने कुछ लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का इल्जाम लगाया था। परिवार वालों ने इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।