बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बेटी को दिया जन्म

बीजेपी नेता और रेसलर बबीता फोगाट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने शिवरात्रि के पावन पर्व पर एक बेटी को जन्म दिया है। बबीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'मेरे जीवन में पार्वती के रूप में एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है।' उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और उन्होंने लोगों से अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद मांगा है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बेटी को दिया जन्म | ShortKT