बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल पुलिस की गिरफ्त में

उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में दान की रकम चोरी होने के मामले में चमोली पुलिस की एसआईटी (SIT) ने श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के निलंबित निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी प्रमोद को रविवार की रात देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। मंदिर समिति के मुताबिक, जांच में यह साफ हो गया था कि प्रमोद मंदिर के चढ़ावे की राशि अपने साथ ले गया था।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल पुलिस की गिरफ्त में | ShortKT