बजट फिल्म का दायरा बढ़ाता है, लेकिन विज़न उसे महान बनाता है: पंकज त्रिपाठी
फिल्मों के बजट को लेकर अपनी राय रखते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ज्यादा बजट से फिल्म का कैनवास तो बड़ा हो जाता है, पर असल में फिल्म का विज़न ही उसे बड़ा बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को थिएटर तक खींचने में ट्रेलर काफी महत्वपूर्ण होता है और बड़े बजट की फिल्मों के प्रति लोगों में दिलचस्पी जगाने के लिए सही प्रमोशन भी बहुत जरूरी है।