बच्चों के प्रदर्शन पर बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया
योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'न हिंदू, न मुसलमान, न सिख और न ही ईसाई खतरे में हैं, बल्कि देश का बचपन खतरे में है। कुछ लोग अपने आंदोलनों में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर वे प्रदर्शन करेंगे, तो पढ़ाई कब करेंगे? दुनिया में ऐसा कहीं नहीं होता। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए वयस्क होने के बाद ही संघर्ष करना चाहिए।'