बगरू में आशुतोष रांका पर हमला, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

राजस्थान के बगरू में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के सिलसिले में पहुंचे सीजेपी के आशुतोष रांका के साथ मारपीट की घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग उन्हें पीछे से दबोचकर घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हमले के बाद आशुतोष ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर पुलिस 48-घंटे में आरोपियों को नहीं पकड़ती है...तो मैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करूंगा।"

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बगरू में आशुतोष रांका पर हमला, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम | ShortKT