बंदूक छोड़कर रैंप पर उतरीं पूर्व नक्सली महिलाएं, हैंडलूम डे पर बिखेरा जलवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर एक विशेष रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व नक्सली महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन महिलाओं ने हथकरघा से बने वस्त्र पहनकर रैंप पर वॉक किया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार, जिन महिलाओं के हाथों में कभी हथियार होते थे, वे आज राज्य के पारंपरिक कोसा सिल्क और हैंडलूम कपड़ों में पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ नजर आईं।