बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पंजाब बंद का ऐलान, आज स्कूल और बाजार रहेंगे बंद
बंदी सिंहों को रिहा करने की मांग के समर्थन में कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुक्रवार, 21 अगस्त को पंजाब बंद का बुलावा दिया है। इस बंद के कारण सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक शैक्षणिक संस्थान, बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं बाधित रहेंगी। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।