बंगाल CM के PA हत्याकांड: गिरफ्तार भाइयों के पिता ने कहा, बेटों को फंसाया जा रहा है
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार सागर और साहेब के पिता का कहना है कि उनके बेटों को इस केस में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। पिता के अनुसार, उनके बेटे रथ के काफी करीबी थे। उन्होंने बताया कि जिस दिन हत्या हुई, सागर उस दिन रथ के साथ बीजेपी दफ्तर में मौजूद था और उसके बाद वह अपने घर वापस आ गया था।