बंगाल में बाल विवाह का गंभीर संकट: 6 महीने में 60,000 नाबालिग बनीं मां
पश्चिम बंगाल में बाल विवाह और कम उम्र में गर्भधारण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साल 2026 के शुरुआती छह महीनों (जनवरी से जून) के दौरान राज्य के अस्पतालों में लगभग 60,000 नाबालिग लड़कियों ने शिशुओं को जन्म दिया है। इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि इतनी कम उम्र में शादी और गर्भावस्था के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।