बंगाल की खाड़ी में डूबीं रोहिंग्या शरणार्थियों की 2 नावें, 500 लोगों के लापता होने का डर
म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी दो नावें डूब गई हैं, जिससे करीब 500 लोगों की जान जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, ये दोनों नावें जून के आखिर में म्यांमार के रखाइन प्रांत से निकली थीं। इनमें सवार अधिकांश यात्री जातीय अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के थे।