फ्रेंडशिप डे मनाने गए दो दोस्तों की समुद्र में डूबने से मौत, घटना का वीडियो वायरल
विशाखापत्तनम में फ्रेंडशिप डे के मौके पर समुद्र किनारे गए दो दोस्तों की तेज लहरों की चपेट में आने से जान चली गई। इस दुखद हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में कुछ लोग चट्टानों पर खड़े नजर आ रहे हैं, तभी अचानक समुद्र की ऊंची लहरें उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक दोस्त पानी में बहा, तो दूसरे ने उसे बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी थी।