फ्रीलांसर और दुकानदारों के लिए ₹60,000 मासिक पेंशन पाने का तरीका
PFRDA के मुताबिक, फ्रीलांसर, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और छोटे दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र से हर महीने ₹5,000 का निवेश शुरू करता है, तो 35 वर्षों में उसकी कुल जमा राशि ₹21 लाख हो जाएगी। 12% के अनुमानित रिटर्न के साथ यह फंड ₹2.76 करोड़ तक पहुंच सकता है। रिटायरमेंट के वक्त 60% राशि एक साथ निकालने और बाकी 40% को एन्युटी में निवेश करने पर आपको हर महीने लगभग ₹60,000 की पेंशन मिल सकती है।