फ्रांस में 3 लाख कंडोम वापस मंगाए गए, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
फ्रांस के स्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा विभागों ने लगभग 3 लाख कंडोम के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रयोगशाला परीक्षणों में इन कंडोम के फटने या उनमें बारीक छेद होने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते 2.6 लाख यूनिट्स को बाजार से वापस लिया जा रहा है। अधिकारियों ने उन लोगों से STD टेस्ट करवाने का आग्रह किया है जिन्होंने इन कंडोम का उपयोग किया है।