फोन छीनने पर मां पर भड़का बेटा, ताबड़तोड़ जड़े 5 घूंसे; वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने अपने बेटे को लगातार मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया और फोन रखने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर बच्चे ने अपनी मां को 5 बार घूंसे मारे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।