फॉर्च्यून सनफ्लावर ऑयल में विटामिन D की कमी, FSSAI ने अदाणी विल्मर पर लगाया जुर्माना
खाद्य नियामक FSSAI ने फॉर्च्यून ब्रांड का तेल बनाने वाली कंपनी अदाणी विल्मर (AWL) एग्री बिज़नेस के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। गोवा के एक रिसॉर्ट से लिए गए कंपनी के 'फ्रायोला रिफाइंड सनफ्लावर सीड ऑयल' के नमूने की जांच में विटामिन-A और D की मात्रा तय मानकों से कम पाई गई थी। इसके बाद रेफरल लैब में हुई दोबारा जांच में भी विटामिन-D का स्तर निर्धारित सीमा से काफी कम निकला।