फेसबुक लाइव के वक्त हंगरी के पीएम पर एक व्यक्ति ने थूका
बुडापेस्ट में बुधवार को फेसबुक लाइवस्ट्रीम के दौरान एक बुजुर्ग शख्स ने हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार पर थूक दिया। इस घटना के बाद भी मैग्यार ने अपनी बात जारी रखी और उस व्यक्ति से कहा, 'मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैग्यार ने टिप्पणी की कि जो लोग अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते, उन्हें सहानुभूति और समझ की जरूरत होती है।