फीफा विश्व कप के दौरान मेसी को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी: रिपोर्ट
Informacion.es की एक रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुई पुलिस सुरक्षा फाइलों में खुलासा हुआ है कि फीफा विश्व कप-2026 के समय लियोनेल मेसी को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां दी गई थीं। मिस्र के खिलाफ मैच से पूर्व, एक व्यक्ति ने स्टेडियम में प्रवेश कर मेसी के शरीर पर चार बम बांधकर उन्हें उड़ाने की धमकी दी थी। इसके अलावा, जॉर्डन के साथ होने वाले मुकाबले से पहले भी मेसी पर हथियारबंद हमले की चेतावनी दी गई थी।