फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की बनावट और उसमें इस्तेमाल सोने की कीमत क्या है?
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पूरी तरह से 18 कैरेट सोने से तैयार की गई है। इस ट्रॉफी की लंबाई 36.8 सेंटीमीटर है और इसका कुल वजन 6.175 किलोग्राम है, जबकि इसके आधार की चौड़ाई 13 सेंटीमीटर है। इसमें हरे रंग के मैलाकाइट नामक कीमती पत्थर की दो परतें जड़ी हुई हैं, जिन पर सोने का काम किया गया है। LSEG की जानकारी के मुताबिक, इस ट्रॉफी में लगे सोने की कुल वैल्यू करीब ₹6.1 करोड़ है।