फिल्म सेट पर राजेश शर्मा को कीड़ा काटने के मामले में जांच की मांग
फिल्म 'फौज़ी' की शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को कीड़ा काटने की घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने जांच की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने सवाल किया है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि राजेश की सेहत इतनी तेजी से खराब हो गई? उन्होंने सेट पर बरती गई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।