फिल्म 'संजू' की शूटिंग के लिए रात 3 बजे सेट पर पहुंच जाते थे रणबीर कपूर: राजकुमार हिरानी
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने 'संजू' के दौरान रणबीर कपूर के समर्पण के बारे में बात करते हुए कहा, "उनके मेकअप में ही 4 से 5 घंटे का समय लग जाता था। अगर शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू होनी होती थी, तो वह रात के 3 बजे ही फिल्म सिटी पहुंच जाते थे और अकेले वहां इंतजार करते थे।" उन्होंने आगे बताया, "हम उनके साथ लगातार 12-12 घंटे काम करते थे, लेकिन रणबीर ने कभी भी इस मेहनत को लेकर कोई शिकायत नहीं की।"