रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा का रोल प्ले कर रहे हैं। विद्युतजिह्वा राक्षस कुल से ताल्लुक रखते थे और रावण की बहन सूर्पणखा के पति थे। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, रावण इस शादी के हक में नहीं था, जिसकी वजह से उनके बीच लड़ाई हुई और रावण ने विद्युतजिह्वा को मार डाला।