फिल्म 'रामायण' का अनुभव 'अवतार' और 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसा होगा: निर्माता
फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म की तुलना हॉलीवुड की तीन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की है। उन्होंने बताया कि 'रामायण' दर्शकों को 'अवतार' और 'ग्लैडिएटर' जैसा अनुभव देगी, जो 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की दुनिया में होने जैसा महसूस होगा। उन्होंने आगे कहा कि भगवान विष्णु, जो सभी जीवों की रक्षा करते हैं, वे दुनिया में संतुलन बनाने और जीवन को फिर से स्थापित करने के लिए अवतार लेते हैं।