फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, 20 से ज्यादा कट्स के साथ 4 मिनट से ज्यादा का हिस्सा हटाया
सेंसर बोर्ड ने 'द इंडिया स्टोरी' फिल्म के मेकर्स को 20 से अधिक कट्स लगाने और राजनीतिक रंग वाले डायलॉग्स को हटाने का निर्देश दिया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में 'किसान आतंकवादी' और 'सरकार देशद्रोही है' जैसे वाक्यों में बदलाव करने के लिए कहा गया है। इस पूरी प्रक्रिया में फिल्म से कुल 4 मिनट 27 सेकंड का हिस्सा हटा दिया गया है।