फिल्मों की सफलता से इतर, PVR Inox ने खाने-पीने की चीजों से कमाए 2000 करोड़ रुपये

मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर PVR Inox ने वित्त वर्ष 2024 में पॉपकॉर्न और अन्य खाद्य पदार्थों (F&B) की बिक्री से 2,088 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। यह कंपनी की कुल 6,743 करोड़ रुपये की कमाई का 31 फीसदी हिस्सा है। इस दौरान टिकटों की बिक्री से 3,530 करोड़ रुपये और विज्ञापनों के जरिए 464 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। अब कंपनी अपने फूड बिजनेस को सिनेमाघरों के दायरे से बाहर निकालकर QSR मॉडल के तहत विस्तार देने की योजना बना रही है, ताकि आय के स्रोतों को और बढ़ाया जा सके।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
फिल्मों की सफलता से इतर, PVR Inox ने खाने-पीने की चीजों से कमाए 2000 करोड़ रुपये | ShortKT